आगंतुक गणना

4518961

देखिये पेज आगंतुकों

स्वच्छता ही सेवा रिपोर्ट-22.12.2018

भा.कृ.अनु.प.-केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, रहमानखेड़ा, लखनऊ के वैज्ञानिकों और तकनीकी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिनांक 22.12.2018 को संस्थान परिसर की सफाई की। संस्थान के मालदा स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र और कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा गोद लिए गए गांवों में संस्थान के वैज्ञानिको ने ठोस अपशिष्ट के प्रबंधन के बारे में स्थानीय लोगो को जागरूक किया। इसके अलावा संस्थान के सभी कर्मचारियों को जागरूक करने के उद्देशय से "वेस्ट टू वेल्थ" विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस गतिविधि में तीन व्याख्यान दिए गए। प्रधान वैज्ञानिक, डॉ. आरए राम ने कृषि और शहरी अपशिष्ट के प्रबंधन के बारे में बताया एवं प्रधान वैज्ञानिक, डॉ. एसके शुक्ला ने रसोई घर से निकलने वाली अपशिष्ट के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा मुख्य तकनीकी अधिकारी, श्री संजय कुमार ने फलों के अपशिष्ट से विकसित मूल्य वर्धित उत्पादों के बारे में बताया।